हाजीपुर में शराबी पिता ने 2 माह के बेटे का गला दबाया, पत्नी को किया अधमरा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2023 3:25 PM
वैशाली जिले में एक पिता ने शराब के नशे में न केवल अपने 2 माह के बेटे की गला दबा कर हत्या कर दी, बल्कि बच्चे की मां को भी पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. जिले के बिदुपुर थाने के हरपुर गोपाल गांव में बुधवार की रात हुई इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है.
हाजीपुर. वैशाली जिले में एक पिता ने शराब के नशे में न केवल अपने 2 माह के बेटे की गला दबा कर हत्या कर दी, बल्कि बच्चे की मां को भी पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. जिले के बिदुपुर थाने के हरपुर गोपाल गांव में बुधवार की रात हुई इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस पिता को गिरफ्तार करके ले गई और मामले की जांच कर रही है. आरोपी पिता पर पहले भी एक पुत्र की हत्या का आरोप लग चुका है. यह दूसरी बार है जब वो अपने की बेटे की हत्या का आरोपी बना है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि अरोपित शराब की नशे में घर आया और पत्नी से लड़ाई करने लगा. इसी दौरान बीच में आया नन्हां को उसने पकड़ा और गला दबा कर मार डाला. नशे में धुत शराबी ने पत्नी को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. हत्या की सूचना मिलने पर आरोपित के ससुराल वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. ससुराल वालों का कहना है कि इसके पहले भी इसने एक और पुत्र की हत्या की है. इस घटना के बाद ससुराल वालों ने कड़ा कदम उठाते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद अधमरी पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है.
आरोपित की सास का कहना है कि उसका दामाद शादी के बाद से ही शराब पीकर घर आता था. बेटी के साथ मारपीट करता था. यह उसकी रोज की घटना थी. इसके पहले भी वह एक बेटे की हत्या कर चुका है. इस बार भी पत्नी और बेटे को बेरहमी से पीटा और बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी. इधर, हाजीपुर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची को गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से पिता को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है. घटना का कारण जानने की कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










