ePaper

मुजफ्फरपुर समेत बिहार के तीन शहरों में 24 घंटे ड्रोन से होगी शराब की निगरानी, 21 अफसरों की विशेष तैनाती

Updated at : 03 Mar 2022 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर समेत बिहार के तीन शहरों में 24 घंटे ड्रोन से होगी शराब की निगरानी, 21 अफसरों की  विशेष तैनाती

इन शहरों में रात के समय भी ड्रोन से नजर रखी जायेगी. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर अफसरों को अलर्ट रहने को कहा है.

विज्ञापन

पटना. होली को देखते हुए पटना, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर शहर के चिह्नित इलाकों में खासकर ड्रोन से शराब को लेकर 24 घंटे निगरानी की जायेगी. इन शहरों में रात के समय भी ड्रोन से नजर रखी जायेगी. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर अफसरों को अलर्ट रहने को कहा है.

उत्पाद विभाग के उपायुक्त कृष्णा कुमार ने बताया कि पटना, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर के उत्पाद अधिकारियों को ऐसे इलाकों को चिह्नित करने को कहा गया है, जहां शराब के अवैध कारोबार के मामले लगातार पकड़े जा रहे हैं.

शराब के लिए बदनाम इन इलाकों के ऊपर खास तौर पर दिन-रात ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी की जायेगी. इसके अलावा अन्य जिलों में भी छापेमारी व गिरफ्तारी अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया है.

21 अफसर व कर्मी विशेष तौर तैनात

पटना, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों को शराबबंदी को लेकर सबसे संवेदनशील माना गया है. इन जिलों में विशेष निगरानी के लिए मद्य निषेध निरीक्षक, अवर निरीक्षक समेत 21 पदाधिकारियों व कर्मियों को विशेष तौर पर लगाया गया है. इनमें मुजफ्फरपुर में 10, पटना में सात और वैशाली में चार अतिरिक्त कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. ये सभी पदाधिकारी व कर्मी 23 मार्च तक इन जिलों में प्रतिनियुक्त रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन