दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड की डीपीआर तैयार, जल्द होगा टेंडर

ग्रेटर पटना को मुख्य शहर से जोड़ने और यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए प्रस्तावित 24 किमी लंबे दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड की डीपीआर बन गयी है.
पटना. ग्रेटर पटना को मुख्य शहर से जोड़ने और यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए प्रस्तावित 24 किमी लंबे दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड की डीपीआर बन गयी है. योजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलते ही टेंडर जारी कर काम शुरू करा दिया जायेगा.
विधान परिषद में सोमवार को राधा चरण साह के तारांकित प्रश्न के जवाब में प्रभारी पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडेय ने यह जानकारी दी. मंत्री ने बताया कि एनएचएआइ ने रोड की डीपीआर बनाने का काम पूरा कर लिया है.
इस प्रमुख एलिवेटेड रोड का टेंडर कब तक होगा. यह रोड ग्रेटर पटना को मुख्य पटना से जोड़ने में काफी सहायक होगी. पटना बिहटा एयरपोर्ट से सीधे जुड़ जायेगा.
इस एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियां चढ़ने के लिए चार जगहों पर रैंप बनाये जायेगे. 2245 करोड़ की इस परियोजना को तीन साल में पूरा किया जाना है.
वहीं केदार नाथ पांडेय के तारांकित सवाल पर सदन को अवगत कराया कि अगमकुआं आरओबी के तीनों लेग के एप्रोच रोड का निर्माण कराया जा चुका है. सभी एप्रोच रोड चालू हैं. एक एप्रोच रोड तुलसी मंडी की ओर, दूसरा एनएमसीएच और तीसरा शीतला मंदिर की ओर जाता है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




