ePaper

सतर्क! बिहार के दो जिलों में पागल कुत्तों का आतंक, घर के अंदर व बहियार में लोगों को कर रहे लहुलूहान

Updated at : 17 Dec 2022 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
dogs

सांकेतिक तस्वीर

बिहार के दो जिलों में पागल कुत्तों के आतंक से लोग भय में हैं. दोनों जिलों में ऐसी घटनाएं हुइ हैं जहां पागल कुत्ते मौका पाते ही लोगों के ऊपर हमला कर रहे हैं और लहुलूहान कर दे रहे हैं. कई जगहों पर कुत्तों के हमले से जानें भी गयी हैं.

विज्ञापन

Dog News: बिहार के दो जिलों में इन दिनों कुत्तों के आतंक से लोग डरे हुए हैं. कुछ घटनाएं ऐसी घटित हुई है जिसने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है. सूबे के दो जिले बेगूसराय और नवादा में लोगों के बीच आदमखोर कुत्तों से दहशत है. पागल कुत्ते झुंड में ताक लगाकर रहते हैं और लोगों को अपना शिकार बनाते हैं. जानिये हाल की घटनाओं को…

बिहार के बेगूसराय जिले में कुत्तों का आतंक

बिहार के बेगूसराय जिले में कुत्तों ने कई लोगों को अबतक अपना शिकार बना लिया है. भगवानपुर के तेघड़ा थाना क्षेत्र के अतरुआ गांव में एक बहियार में कुत्ते के झुंड ने एक महिला को बुरी तरह जख्मी कर दिया. इसी गांव के रहने वाले पूना राय की पत्नी मंजू देवी किसी कारणवश बहियार गयी थी. जहां शुक्रवार सुबह करीब आधा दर्जन आदमखोर कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया.

बहियार में बनाते शिकार

मंजू देवी इस कदर उन कुत्तों से घिर चुकी थी कि भाग नहीं सकी. कुत्तों ने महिला के कई अंग नोच डाले और मांस खा लिया. वह चीखती चिल्लाती रही. लेकिन बहियार में उसकी मदद करने कोई उस समय नहीं था. अचानक गांव के दो युवक जो पानी पटाने खेत जा रहा था, उसकी नजर इसपर पड़ी और हमलावर कुत्तों को दोनों ने खदेड़ा. आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया.

Also Read: बिहार में भारत-नेपाल सीमा सील, जोगबनी में केवल इन लोगों को मिल रही प्रवेश की अनुमति, जानें वजह…
बछवाड़ा प्रखंड में कई लोगों की गयी जान

बता दें कि महेशपुर पंचायत बछवाड़ा प्रखंड का सीमावर्ती इलाका है. बीते दिनों बछवाड़ा प्रखंड में कुत्तों के आतंक से लोग परेशान रहे हैं. यहां इस साल 8 लोगों को आदमखोर कुत्तों ने अपना शिकार बना लिया है और सबकी मौत हो गयी है. बहियार में ही हाल में एक महिला पर कुत्ते टूट पड़े और उसकी जान ले ली.

नवादा में घर में घुसकर पागल कुत्तों ने किया हमला.

उधर नवादा जिले में एक हैरान करने वाली घटना घटी. जब अकबरपुर में गुरुवार शाम को कुत्तों का एक झुंड एक घर में घुस गया. बसकंडा पंचायत के पसिया खुर्द गांव में पागल कुत्तों का झुंड लालो यादव के घर घुस गया और पूरे परिवार में पांच लोगों को काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया. ग्रामीणों ने खदेड़कर एक पागल कुत्ते को मार डाला. वहीं पूरा इलाका भय के साये में है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन