Patna News: बच्ची को गायब कर भिखारन को दिया, सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को ले जाता दिखा नौ साल का बच्चा

Updated at : 25 Jun 2022 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
Patna News: बच्ची को गायब कर भिखारन को दिया, सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को ले जाता दिखा नौ साल का बच्चा

Patna News: पुलिस को सीसीटीवी में एक 9 साल का बच्चा तानिया को अपने साथ ले जाते दिखा, जिसके बाद पता चला कि उस बच्चेने तानिया को करबिगहिया स्टेशन के प्लेटफॉर्मनंबर 10 स्थित एक भिखारिन को दिया है.

विज्ञापन

पटना. पीरबहोर थाने की मोना गली से गायब तीन साल की तानिया के चाेरी होने का मामला सामने आया है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हाइप्रोफाइल होता नजर आ रहा है. पुलिस बच्चे को बरामद करने के लिए कई जगहों पर छापेमारी भी कर रही है. दरअसल, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो दिखा कि एक नौ से 10 साल का बच्चा तानिया का हाथ पकड़ अपने साथ ले जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने उस बच्चे को पकड़ा व फिर उसकी निशानदेही पर करबिगहिया स्टेशन से एक भिखारिन और एक पोस्टल पार्क की एक युवती को उठाया.

बच्ची का देर रात तक पता नहीं चल पाया

बच्ची का देर रात तक पता नहीं चल पाया है. दरअसल, 22 जून को मोना गली से तीन साल की तानिया गायब हो गयी थी. पुलिस को सीसीटीवी में एक 9 साल का बच्चा तानिया को अपने साथ ले जाते दिखा, जिसके बाद पता चला कि उस बच्चेने तानिया को करबिगहिया स्टेशन के प्लेटफॉर्मनंबर 10 स्थित एक भिखारिन को दिया है. पुलिस जब वहां पहुंची तो पता चला कि भिखारिन से पोस्टल पार्क की रहने वाली एक लड़की देर रात अपने साथ ले गयी है. तानिया के परिजन थाने के बाहर जुट गये.

कहीं बच्ची को बेच तो नहीं दिया गया…

सूत्रों के अनुसार बच्ची को किसी दलाल के हाथों बेचे जाने की आशंका जतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि बच्ची को 500 रुपये देकर भिखारन से वह लड़की ले गयी थी. इसके बाद वह किसी और से बेच दी है. मामले के बारे में पता चलते ही कई थानों की पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है.

Also Read: बीपीएससी पेपर लीक मामला: प्रश्नपत्र का सबसे पहले फोटो खींच कर वायरल करने वाला शक्ति हुआ गिरफ्तार
युवती के कमरे में मिले बच्चियों के कपड़े

परिजनों ने बताया कि जब गिरफ्त में लिये गये बच्चे को पुलिस ने फटकार लगा कर पूछा, तो उसने पोस्टल पार्क की प्रिया नाम की युवती के बारे में बताया, जो पटना के एक बड़ेसिनेमा हॉल में काम करती है और इसी ने बच्ची को गायब कर भिखारन के पास छोड़ने को कहा था. जब कंकड़बाग थाने की पुलिस ने पोस्टल पार्क स्थित बुद्धा नगर के रोड नंबर दो के मकान में छापेमारी की तो वहां कमरा बंद था. ताला तोड़ा तो अंदर से कई सारी बच्चियों के कपड़े मिले. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर युवती को हिरासत में लिया. देर रात तक बच्ची का पता नहीं चल सका है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन