वैशाली में पेड़ से टंगा मिला युवक का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2023 7:24 PM
वैशाली जिले में पेड़ से टंगा हुआ युवक का शव बरामद हुआ है. गुरुवार को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया युवक जब शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजन ने खोजबीन शुरू की. सुबह में परिजनों को सूचना मिली कि महनार थाना क्षेत्र के शाहपुर पानापुर गांव में युवक का शव पेड़ से टांगा हुआ है.
हाजीपुर. वैशाली जिले में पेड़ से टंगा हुआ युवक का शव बरामद हुआ है. गुरुवार को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया युवक जब शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजन ने खोजबीन शुरू की. सुबह में परिजनों को सूचना मिली कि महनार थाना क्षेत्र के शाहपुर पानापुर गांव में युवक का शव पेड़ से टांगा हुआ है. मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की शिनाख्त की और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आम के बगीचे में पेड़ से लटका हुआ युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
स्थानीय मीडिया के अनुसार महनार थाना क्षेत्र के लावापुर महनार पंचायत नीवासी कुलदीप राउत के 25 वर्षिय पुत्र अनिल रावत कल शाम से गायब था. जिसकी खोजबीन जारी थी. शुक्रवार की सुबह उसका शव आम के बगीचे में पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ है. शव मिलने की सूचना मिलते ही महनार एसडीपीओ सुरेंद्र पंजियार और महनार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पंहुचे. उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है.
अनिल रावत के परिजन सुबोध कुमार ने पत्रकारों को बताया कि काम करके अनिल रोज आता और जाता था. कल कहीं अपने दोस्तों के साथ था, उसकी छुट्टी थी. शाम तक जब नहीं आया तो हम लोग खोजने लगे. सुबह तक हम लोग ढूंढ ही रहे थे कि जानकारी मिली कि पेड़ से लटकी हुई एक लाश बगान में दिख रही है. हम लोग यहां आये. सुबोध ने बताया कि ज्यादा चांस है, मारकर टांग दिया है.
महनार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि बगीचे में पेड़ से टंगा हुआ एक शव बरामद किया गया था. शिनाख्त के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पहली नजर में मामला संदिग्ध लग रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही कुछ भी स्पष्ट हो पाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










