मधुबनी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, गिरफ्तारी की मांग को लेकर उग्र हुए लोग

फिलहाल पुलिस इलाके के लोगों से पूछताछ कर रही हैं. फिलहाल पुलिस घटना की हरेक बिन्दुओं की जांच में जुट गयी है.
मधुबनी. जिले के रहिका थाना क्षेत्र के बिठौली गांव में पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव बरामद हुआ है. कहा जा रहा है कि अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर शव को आम के पेड़ से लटका दिया है.
सोमवार की सुबह ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटकटी लाश पर गयी. देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा.
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की है. मृतक की पहचान रहिका गिद्ध टोला निवासी शंकर यादव के रूप में हुई है. परिजनों ने शव की शिनाख्त की है.
इस घटना से परिजनों में आक्रोश है. परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस इलाके के लोगों से पूछताछ कर रही हैं. फिलहाल पुलिस घटना की हरेक बिन्दुओं की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










