Bihar: बांका की युवती का देवघर में फंदे से लटका मिला शव, शादी से इंकार किया तो अपहरण के बाद हत्या का आरोप

बांका की एक युवती का शव देवघर में एक कमरे से बरामद किया गया है. युवती रूपा पढ़ाई के लिए देवघर में एक कमरा लेकर रह रही थी. शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है.
Bihar News: झारखंड की देवघर पुलिस ने नंदन पहाड़ से सटे पुलिस लाइन के समीप एक कमरे से बिहार के बांका चांदन थाना क्षेत्र के झिंगाझाल गांव की एक 17 वर्षीय युवती का शव संदेहास्पद स्थिति में छत की कुंडी से लटका हुआ बरामद किया है. देवघर पुलिस ने शव को बरामद कर अंत्य परीक्षण के लिए भेजते हुए मामले की तहकीकात मे जुट गयी है.
मौत मामले में देवघर पुलिस ने लड़की के पिता बिरनिया पंचायत के झींगाझाल निवासी प्रभाकर चौधरी के फर्द बयान पर जमुई जिला के मचनातरी गांव निवासी निरंजन मांझी व मंटू मांझी पिता नरेश मांझी के खिलाफ लड़की की हत्या कर दिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कर मौत के सही कारणों की जांच कर रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरनियां पंचायत के झिंगाझाल गांव की (17)वर्षीय रूपा कुमारी पिता प्रभाकर चौधरी को उसके भाई पंकज मांझी ने देवघर के बेलाबगान स्थित पढ़ाई के लिए कमरे पर पहुंचा कर जटाही लौट गया था. हलांकि इससे पूर्व देवघर कॉलेज के बीए पार्ट वन मे पढ़ने वाली रूपा कुमारी रांगामोड़ स्थित गली नंबर -3 में रहती थी.
Also Read: अदालत की अवमानना में फंसे सिद्धार्थ एम जैन, कटिहार के तत्कालीन एसपी पर वारंट जारी
घटना को लेकर मृतक के पिता प्रभाकर मांझी ने निरंजन कुमार मांझी व मंटू मांझी पिता नरेश मांझी के खिलाफ अपहरण कर अपने घर ले जाकर हत्या कर देने और हत्या को आत्महत्या का रुप देने के लिए शव को छत की कुंडी से लटका देने का आरोप लगाते हुए देवघर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
मृतका के भाई पंकज कुमार ने आरोप लगाया है कि निरंजन कुमार मांझी मेरी बहन रुपा कुमारी के साथ शादी करने का दबाब डाल रहा था. मगर रूपा द्वारा शादी करने से इंकार करने पर उसका अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को छत की कुंडी से लटका दिया.
रूपा का शव झींगाझाल पहुंचते ही पूरे परिवार मे कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों लोग पीड़ित परिवार से जाकर मिले और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Published By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




