मधुबनी के युवक ने पंखे से लटक कर दे दी जान

मधुबनी जिले के खुटवारा थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव निवासी एक युवक ने पंखे से लटककर जान दे दी.
दरभंगा. मधुबनी जिले के खुटवारा थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव निवासी एक युवक ने पंखे से लटककर जान दे दी. घटना से परिजनों में मातम पसर गया है. मृतक की पहचान दुखी शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र जय नारायण शर्मा के रूप में की गयी है. उसे इलाज के लिए यहां लाया गया था. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बेंता थाना ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है. मामले को लेकर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की. अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




