दरभंगा: जाले में फूस के घर में आग लगने से जलावन और गोबर का गोरहा राख, जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन

जल कर राख में तब्दील फूस का जलावन घर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा के जाले नगर परिषद क्षेत्र में एक गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनका फूस का घर और रोजी-रोटी का सहारा जलकर राख हो गया. पीड़ित ने नशेड़ियों पर आग लगाने का संदेह जताया है, जिससे स्थानीय लोग भी चिंतित हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा जिले के जाले नगर परिषद क्षेत्र में थाना के पीछे स्थित बगीचा परिसर में आग लगने से एक गरीब परिवार की रोजी-रोटी का सहारा जलकर राख हो गया. वार्ड संख्या 12 में बने फूस के घर में रखा जलावन, गोबर का गोरहा (चिपड़ी) और लकड़ी पूरी तरह नष्ट हो गई. पीड़ित मुनेश्वर राउत ने घटना में भारी आर्थिक नुकसान होने की बात कही है.

विज्ञापन

फूस का घर जलकर हुआ राख

घटना जाले नगर परिषद के वार्ड 12 स्थित थाना के पीछे बगीचा परिसर की है. यहां मुनेश्वर राउत ने जलावन रखने के लिए फूस का एक छोटा घर बनाया था. उसमें बड़ी मात्रा में सूखा गोबर का गोरहा और लकड़ियां रखी गई थीं. आग लगने से पूरा फूस का घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया.

परिवार पर टूटा रोजी-रोटी का संकट

पीड़ित मुनेश्वर राउत ने बताया कि वह गोबर का गोरहा बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. आग में बिक्री के लिए रखा पूरा गोरहा जल गया. अब उनके पास बेचने के लिए कुछ भी नहीं बचा है, जिससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

नशेड़ियों पर जताई आशंका

मुनेश्वर राउत ने आशंका जताई कि आग लगाने के पीछे नशेड़ियों का हाथ हो सकता है. हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मामले की जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना के पीछे स्थित बगीचा परिसर में देर रात तक कुछ लोग जुआ खेलते और नशा करते हैं. लोगों का कहना है कि थाना नजदीक होने के बावजूद ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक नहीं लग रही है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन