"प्राइड ऑफ भारत सम्मान" से नवाजे गए दरभंगा के डॉ विक्रम मिश्रा, उनकी पहली किताब के लिए मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन

पटना में प्राइड ऑफ भारत सम्मान प्राप्त करते दरभंगा के डॉ विक्रम मिश्रा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा के डॉ विक्रम मिश्रा को समाजसेवा और लेखन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए 'प्राइड ऑफ भारत सम्मान 2026' से सम्मानित किया गया है. अभिनेत्री सारा अली खान ने पटना में यह सम्मान प्रदान किया. उनकी पहली किताब 'The Train Your Brain to Win' Amazon Bestseller बनी थी.

विज्ञापन

केवटी से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन

दरभंगा प्राइड: केवटी प्रखंड के गोपालपुर निवासी डॉ विक्रम मिश्रा को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और लेखक के रूप में उनकी पहली पुस्तक The Train Your Brain to Win के लेखन के लिए Pride of Bharat सम्मान 2026 से नवाजा गया है. पटना स्थित ताज होटल में आयोजित समारोह में अभिनेत्री सारा अली खान ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया.

पहली किताब बनी थी Amazon Bestseller

डॉ विक्रम मिश्रा की पहली पुस्तक The Train Your Brain to Win लॉन्च होने के बाद अमेजन बेस्टसेलर बनी थी. किताब की सफलता के बाद उन्हें लेखन के क्षेत्र में भी पहचान मिली. समाजसेवा के साथ लेखन में उनकी उपलब्धि को देखते हुए उन्हें Pride of Bharat सम्मान 2026 प्रदान किया गया.

पटना में आयोजित सम्मान समारोह में अभिनेत्री सारा अली खान ने डॉ मिश्रा को सम्मानित किया. इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया.

महादेव के एक पात्र पर आधारित होगी अगली किताब

डॉ विक्रम मिश्रा ने बताया कि उनकी आगामी पुस्तक महादेव के एक पात्र पर आधारित है. उन्होंने जानकारी दी कि पुस्तक का विमोचन अक्तूबर में मुंबई स्थित ताज होटल में प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत करेंगे.

नई पुस्तक को लेकर डॉ मिश्रा ने बताया कि वह महादेव से जुड़े पात्र की कहानी को किताब के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, पुस्तक से जुड़े अन्य विवरण उन्होंने साझा नहीं किये.

बॉलीवुड फिल्म बनाने की भी जतायी गयी इच्छा

डॉ मिश्रा के अनुसार, उनकी आगामी पुस्तक और उसके पात्र को सिनेमाई रूप देने तथा बॉलीवुड हिंदी सिनेमा बनाने की इच्छा निर्देशक रवि राज मुर्मू ने जतायी है. इस संबंध में आगे की प्रक्रिया और फिल्म निर्माण को लेकर अंतिम निर्णय की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आयी है.

डॉ मिश्रा ने बताया कि निर्देशक रवि राज मुर्मू को हाल ही में 72वें नेशनल फिल्म फेयर अवार्ड में लघु फिल्म आगेन के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का सम्मान मिला है.

गोपालपुर में खुशी का माहौल

डॉ विक्रम मिश्रा को Pride of Bharat सम्मान मिलने की खबर के बाद गोपालपुर सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल है. समाजसेवा और लेखन के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने पर क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है.

स्थानीय लोगों ने कहा कि डॉ मिश्रा की उपलब्धि से क्षेत्र का नाम भी आगे बढ़ा है. लोगों ने उनकी आगामी पुस्तक के लिए भी शुभकामनाएं दी हैं.

यह भी पढे़ं:

सील होंगे दरभंगा के ये चार अल्ट्रासाउंड सेंटर्स, भ्रूण लिंग जांच का आरोप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन