आयुर्वेद कॉलेज ने मनाया 51वां स्थापना दिवस, प्राचार्य बोले- दरभंगा में आयुर्वेद विश्वविद्यालय की स्थापना समय की मांग

Updated:
विज्ञापन

दीप जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन करते अतिथिगण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा के राजकीय महारानी रमेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान ने अपना 51वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग प्रमुखता से उठी.

विज्ञापन

दरभंगा: राजकीय महारानी रमेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान, मोहनपुर के 51वें स्थापना दिवस पर राजकीय कामेश्वर सिंह आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कामेश्वर नगर, दरभंगा में समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व प्राचार्य डॉ डीपी शर्मा, डॉ मधुसूदन द्विवेदी, डॉ राजेश्वर दूबे, पूर्ववर्ती छात्र संघ के अध्यक्ष डॉ लेखनाथ झा तथा प्राचार्य प्रो. सीबी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

विज्ञापन

आयुर्वेद के भविष्य और महत्व पर हुई चर्चा

प्राचार्य प्रो. सीबी सिंह ने आने वाले समय में आयुर्वेद के महत्व पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि दरभंगा में आयुर्वेद विश्वविद्यालय की स्थापना समय की मांग है. उन्होंने आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए उच्च स्तरीय संस्थागत व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया.

भगवान धन्वन्तरि वंदना से हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान भगवान धन्वन्तरि वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया गया. निक्की तिवारी एवं इंडिया भारती ने प्रस्तुति दी. इसके बाद प्राचार्य प्रो. सीबी सिंह ने समारोह में आये अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया.

चिकित्सक और पूर्ववर्ती छात्र रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन डॉ शम्भु शरण एवं डॉ मुख्तार आलम ने किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ आनंद चन्द्र मिश्र ने किया. मौके पर संस्थान के चिकित्सक डॉ सुधीर कुमार, डॉ मनोज कुमार मिश्रा, डॉ कुन्दन कुमार, बिरजू कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें

कुलाधिपति के सलाहकार प्रो. बीके त्रिपाठी पहुंचे सीएम कॉलेज, शिक्षकों-विद्यार्थियों से संवाद कर साझा किये अहम विचार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन