सीएम कॉलेज में पहुंचे राज्यपाल के सलाहकार, शिक्षक व छात्रों के साथ किया संवाद

Updated:
विज्ञापन

प्रो.बीके त्रिपाठी को सम्मानित करते प्रधानाचार्य प्रो.मुश्ताक अहमद व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राज्यपाल के सलाहकार प्रो. बीके त्रिपाठी ने सीएम कॉलेज का दौरा किया. उन्होंने शिक्षकों व विद्यार्थियों से संवाद कर शिक्षा और संस्थानों की भूमिका पर अपने विचार साझा किये.

विज्ञापन

दरभंगा: कुलाधिपति के सलाहकार प्रो. बीके त्रिपाठी ने मंगलवार को सीएम कॉलेज का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद किया और शिक्षा, अकादमिक गतिविधियों तथा उच्च शिक्षण संस्थानों की बदलती भूमिका पर अपने विचार साझा किये.

विज्ञापन

आधारभूत संरचना का किया निरीक्षण

प्रो. त्रिपाठी ने कॉलेज की आधारभूत संरचना का निरीक्षण किया. उन्होंने संस्थान के शैक्षणिक वातावरण और संस्थागत विकास की स्थिति का भी जायजा लिया.

इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 1938 में स्थापित सीएम कॉलेज आज के बदलते दौर में भी अपनी विशिष्ट पहचान, शैक्षणिक परंपरा और संस्थागत गरिमा को बनाये हुए है. उन्होंने इसे सराहनीय बताया.

शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रेरणा मिलने की उम्मीद

कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद ने प्रो. त्रिपाठी के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि कुलाधिपति के सलाहकार की यात्रा से संस्थान को शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये मानदंड स्थापित करने की प्रेरणा मिलेगी.

यह भी पढ़ें

बिरौल के दो पंचायतों में सहयोग शिविर, 56 आवेदन पहुंचे; जन्म प्रमाण पत्र और जॉब कार्ड का मौके पर हुआ वितरण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन