जाले में महाकवि विद्यापति की प्रतिमा तोड़ा, ग्रामीणों के आक्रोश बाद पुलिस जांच शुरू
मुरैठा में महाकवि विद्यापति का खंडित मूर्ति | Prabhat Khabar Network
जाले के मुरैठा गांव में महाकवि विद्यापति की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने ईंट से मारकर खंडित कर दिया. इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने अविलंब जीर्णोद्धार तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
दरभंगा: जाले के मुरैठा गांव स्थित विद्यापति चौक पर लगी महाकवि विद्यापति की प्रतिमा को 15 सितंबर की रात अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. ईंट से वार कर प्रतिमा का सिर तोड़े जाने की बात सामने आयी है. बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया.
ग्रामीणों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों ने प्रतिमा को मिथिला की भाषा, संस्कृति और पहचान से जुड़ा प्रतीक बताते हुए जल्द जीर्णोद्धार कराने की भी मांग की.
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही जाले थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस अज्ञात लोगों की पहचान करने के प्रयास में जुटी है. ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है.
ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
पंचायत के वार्ड सदस्य रवि दीपक झा ने कहा कि जिसने भी यह कृत्य किया है, उसने मुरैठा ही नहीं, पूरे मिथिला की भावनाओं को ठेस पहुंचायी है. उन्होंने कहा कि विद्यापति जात-पात से ऊपर मिथिला के संस्कार और सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक हैं.
रवि दीपक झा ने पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को चिह्नित करने की मांग की. साथ ही क्षतिग्रस्त प्रतिमा का अविलंब जीर्णोद्धार कराने की बात कही.
यह भी पढ़ें
स्कूल के 13 कमरों के ताले में भर दिया एमसिल, दीवार तोड़कर सैकड़ों ईंटें भी उठा ले गये शरारती तत्व
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए