हरिद्वार में गंगा स्नान के क्रम में युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 May 2024 10:54 PM
ज्योतिष यादव की हरिद्वार में गंगा स्नान के क्रम में डूबकर मौत हो जाने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
अलीनगर. जयंतीपुर निवासी विनोद यादव के छोटे पुत्र 22 वर्षीय ज्योतिष यादव की हरिद्वार में गंगा स्नान के क्रम में डूबकर मौत हो जाने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हालांकि परिजनों का कहना है कि वहां की पुलिस ऐसी किसी भी घटना की पुष्टि नहीं कर रही है. परिजन सच्चाई जानने के लिए मंगलवार की सुबह ही हरिद्वार के लिए रवाना हो गए. जानकारी के अनुसार ज्योतिष यादव दिल्ली के बकौली स्थित एक किराना दुकान में करीब दो वर्षों से होम डिलीवरी का काम करता था. किराना दुकानदार भी मूल रूप से बिरौल प्रखंड के रोहार गांव का ही निवासी आर्यन कुमार उर्फ लालू यादव बताया गया है. ज्योतिष के संबंध में परिजनों का कहना है कि वह 27 मई से दिल्ली से लापता है. किराना दुकान मालिक सहित उसका मोबाइल बंद बता रहा है. परिजनों द्वारा इसकी भी पुष्टि नहीं की जा रही है कि किसने मोबाइल से हरिद्वार में ज्योतिष की डूबकर मौत होने की बात कही है. गांव में गंगा स्नान के क्रम में डूबने से उसकी मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना सोमवार की शाम की बतायी जा रही है. इधर ज्योतिष से मोबाइल से संपर्क नहीं होने तथा पुलिस की मौत से संबंधित पुष्टि नहीं होने से लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. हालांकि मंगलवार की सुबह ज्योतिष का बहनोई संजय यादव, बड़ा भाई दीपक कुमार व दिलीप यादव बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गये. परिजनों का कहना है कि ज्योतिष हरिद्वार गया जरूर था, लेकिन डूबने की घटना की सत्यता का पता नहीं चल पा रहा है. स्थानीय पुलिस वहां पर कोई घटना होने की बात से इनकार कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










