Singhwara: NH-27 पर ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, 22 वर्षीय युवक गंभीर

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

NH-27 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ ट्रक की भीषण टक्कर से 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक को पैर, कंधे और जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है.

विज्ञापन

Singhwara News: सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली स्थित रमुआ कट के समीप सोमवार की अहले सुबह एनएच-27 पर ट्रक की जोरदार टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे में युवक के दाहिने पैर, कंधे और जबड़े में गंभीर चोट आयी है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को पुलिस अभिरक्षा में रखा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बेनीपट्टी से पटोरी लौट रहा था युवक

जख्मी युवक की पहचान मोरो थाना क्षेत्र के पटोरी गांव के वार्ड संख्या 14 निवासी संजीव कुमार चौधरी के पुत्र कृष्लय कुमार (22) के रूप में हुई है.

बताया गया कि कृष्लय कुमार बाइक से बेनीपट्टी से अपने घर पटोरी लौट रहा था. इसी दौरान दरभंगा से मुजफ्फरपुर जाने वाली सड़क पर बिठौली रमुआ कट के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

पैर, कंधे और जबड़े में गंभीर चोट

टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके दाहिने पैर, कंधे और जबड़े में गंभीर चोट लगी.

घटना की सूचना मिलते ही सिमरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा. बाद में परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गये, जहां उसका इलाज चल रहा है.

ट्रक जब्त, चालक पुलिस अभिरक्षा में

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है. ट्रक चालक मुंगेर जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी सिकंदर यादव के पुत्र रविश रंजन को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद ट्रक की जांच समेत अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें

Benipur News: पेपरलेस निबंधन के पहले दिन एक भी रजिस्ट्री नहीं, खाली बैठते रहे अधिकारी और कातिब


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन