महिला के बैंक खाते से 3 दिन में 2.91 लाख की साइबर ठगी, OTP-PIN भी नहीं बताया था

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI जेनरेटेड

बहादुरपुर थाना क्षेत्र की एक महिला के बैंक खाते से तीन दिनों में पांच बार में ₹2.91 लाख की साइबर ठगी हुई है. पीड़िता ने किसी भी तरह का OTP, PIN या पासवर्ड साझा नहीं किया था, फिर भी खाते से पैसे निकाल लिए गए. साइबर थाना मामले की जांच कर रहा है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहादुरपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने तीन दिनों में पांच बार में कुल 2.91 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली. पीड़िता ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला के अनुसार, उन्होंने किसी व्यक्ति को OTP, ATM PIN, UPI PIN या पासवर्ड नहीं बताया था और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया था.

तीन दिनों में पांच बार खाते से निकले रुपये

प्राथमिकी के अनुसार, महिला के बैंक खाते से एक, तीन और चार अगस्त को कुल पांच बार राशि निकाली गयी.

एक अगस्त को खाते से 97,680 रुपये निकाले गये. इसके बाद तीन अगस्त को 98,500 रुपये की निकासी हुई. चार अगस्त को तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 50 हजार, 30 हजार और 15 हजार रुपये खाते से निकल गये.

इस तरह तीन दिनों में कुल 2,91,180 रुपये की निकासी हुई.

बैंक स्टेटमेंट देखने पर चला ठगी का पता

पीड़िता ने बताया कि उन्हें चार अगस्त को बैंक स्टेटमेंट देखने के बाद खाते से रुपये निकलने की जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने तत्काल बैंक को सूचना दी और अपना खाता होल्ड कराया.

महिला का कहना है कि उन्होंने किसी व्यक्ति के साथ OTP, ATM PIN, UPI PIN या पासवर्ड साझा नहीं किया था. उन्होंने किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने की बात से भी इनकार किया है.

साइबर थाना ने शुरू की जांच

मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

मामले की जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार को दी गयी है. पुलिस बैंक खाते से हुए ट्रांजेक्शन और निकासी के तरीके की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

लनामिवि के पीजी हिंदी विभागाध्यक्ष बने प्रो. विजय कुमार, उमेश कुमार ने सौंपा प्रभार


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन