Darbhanga News: महिला पर्यवेक्षिकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 12 Oct 2025 10:20 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले में मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियां चलाई जा रही हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले में मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियां चलाई जा रही हैं. इस कड़ी में रविवार को समाहरणालय परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार ने महिला पर्यवेक्षिकाओं की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा रवाना किया. विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजन को आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए रैली शामिल पर्यवेक्षिकाओं ने प्रेरित किया. इस अवसर पर सहायक समाहर्ता के.परीक्षित, आइसीडीएस डीपीओ चांदनी सिंह, एसडीसी वृषभानु चंद्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इधर, बेनीपुर प्रखंड में बीपीएम राजन कुमार के नेतृत्व में विभिन्न सामुदायिक संगठन के स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जीविका दीदियों ने स्वयं मतदान करने के साथ ही अपने परिवार, पड़ोसियों तथा समुदाय की अन्य महिलाओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली. मौके पर डीपीएम डॉ ऋचा गार्गी ने कहा कि जीविका दीदियां लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन