Darbhanga News: संस्कृत विश्वविद्यालय में होगा राष्ट्रीय स्तर के वैदिक विद्वानों का जमावड़ा

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर के वैदिक विद्वानों का जुटान होने जा रहा है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर के वैदिक विद्वानों का जुटान होने जा रहा है. वेद-दर्शन के करीब पांच दर्जन से अधिक मर्मज्ञों को न्योता भेजा गया है. दिसम्बर के दूसरे सप्ताह में आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय वैदिक संगोष्ठी में विद्वान तीन दिनों तक मंथन करेंगे. पीआरओ निशिकांत ने बताया कि विश्वविद्यालय के दर्शन विभाग एवं महर्षि सांदीपनि वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जयिनी के संयुक्त तत्त्वावधान में 11 से 13 दिसम्बर तक संगोष्ठी होगी.

नौ सत्रों में आयोजित होगा कार्यक्रम

मुख्यालय के दरबार हाल में नौ सत्रों में सम्पादित होने वाले इस कार्यक्रम में वैदिक मंत्रों का दार्शनिक सिद्धान्तों पर आधारित विश्लेषण होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परामर्शदातृ समिति गठित की गयी है. इसमें धर्म शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार झा, प्रो. दयानाथ झा, प्रो. पुरेंद्र बारिक, डॉ कुणाल कुमार झा एवं डॉ ध्रुव मिश्र शामिल हैं. आगन्तुक विद्वानों में कई कुलपति भी शामिल होंगे. संगोष्ठी के संयोजक स्नातकोत्तर दर्शन विभागाध्यक्ष डॉ धीरज कुमार पाण्डेय हैं. स्नातकोत्तर साहित्य विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ सुधीर कुमार सह-संयोजक बनाये गए हैं. कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय की अध्यक्षता में संगोष्ठी का उद्घाटन 11 दिसम्बर की सुबह 10.30 बजे दरबार हॉल में किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन