ePaper

डिग्री फर्स्ट सेमेस्टर में 25 प्रतिशत सीट पर उच्चतम अंक वाले छात्रों का होगा नामांकन

Updated at : 19 Jun 2024 11:44 PM (IST)
विज्ञापन
डिग्री फर्स्ट सेमेस्टर में 25 प्रतिशत सीट पर उच्चतम अंक वाले छात्रों का होगा नामांकन

लनामिवि में चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-28) के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए पहली चयन सूची बुधवार तक जारी नहीं की जा सकी है.

विज्ञापन

दरभंगा. लनामिवि में चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-28) के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए पहली चयन सूची बुधवार तक जारी नहीं की जा सकी है. बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा जातिगत जनगणना के बाद 65 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर प्रकाशित गजट के आलोक में चयन सूची तैयार करने के लिए फिर से आरक्षण की गणना करने में लगने वाले समय के कारण सूची जारी करने में विलंब हो रहा है. डीएसडब्ल्यू प्रो. विजय कुमार यादव ने बताया कि प्रथम चयन सूची 20 जून को जारी की जायेगी. नामांकन 24 जून से होगा. बताया कि अब नये नियम के अनुसार आरक्षित कोटि की 65 प्रतिशत रिक्तियों में अनुसूचित जाति को 20 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति को दो प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 25 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग को 18 प्रतिशत दिया जाना है. 10 प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य कोटि के छात्रो को आरक्षण दिया जाएगा. शेष 25 प्रतिशत सीट पर अनारक्षित कोटि का होगा, जिस पर सभी जाति के उच्चतम अंक पाने वाले छात्रों का नामांकन लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन