सिमरी थाना पुलिस ने शराब मामले के दो नामजद आरोपितों को किया गिरफ्तार

Author Ajay yadav|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन
उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी मामले में दो आरोपित कंसी से गिरफ़्तार

सिमरी थाना क्षेत्र में उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Darbhanga News: सिमरी थाना पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है. दोनों की गिरफ्तारी कंसी गांव में अवैध देशी शराब बरामदगी से जुड़े मामले में की गई है.

दो आरोपित गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कंसी निवासी योगी कमती के पुत्र विनोद कमती तथा देव नारायण महतो के पुत्र उमेश महतो के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. वहीं, मामले के अन्य नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

25 लीटर अवैध देशी शराब हुई थी बरामद

पुलिस के अनुसार 19 अक्टूबर 2025 को कंसी गांव में छापेमारी के दौरान 25 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद की गई थी. इस मामले में दयाल सहनी, विनोद कमती और उमेश महतो को नामजद अभियुक्त बनाया गया था.

मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज है मामला

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज मामले में की गई है. फरार नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


विज्ञापन
Ajay Yadav

लेखक के बारे में

By Ajay Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन