जनगणना 2027 को लेकर जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने का प्रशिक्षण शुरू

Updated:
विज्ञापन
जनगणना 2027  के लिए जिला परिषद सभागार में आयोजित आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते जिला सांख्यिकी पदाधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते जिला सांख्यिकी पदाधिकारी व अन्य

भारत की जनगणना 2027 के लिए मकानों की गणना पूरी होने के बाद दरभंगा में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) तैयार करने का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए चार्ज अधिकारियों और क्षेत्रीय कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

Darbhanga News: भारत की जनगणना 2027 के तहत मकानों की गणना एवं सूचीकरण कार्य पूरा होने के बाद जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) के ग्रामीण और शहरी संस्करण तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसी क्रम में जिला परिषद परिसर स्थित सभागार में शनिवार से 25 जुलाई तक चार्ज अधिकारियों और क्षेत्रीय कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

पहले दिन सदर क्षेत्र के अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के पहले दिन सदर क्षेत्र के चार्ज अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मियों ने भाग लिया. जनगणना निदेशालय, पटना से प्रतिनियुक्त प्रशिक्षक रोहित कुमार और रामध्यान सिंह ने प्रतिभागियों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी.

विकास योजनाओं और शोध कार्यों के लिए उपयोगी है डीसीएचबी

प्रशिक्षकों ने बताया कि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका जनगणना का एक महत्वपूर्ण प्रकाशन है. इसमें जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से जुड़े प्रशासनिक, सामाजिक, आर्थिक, जनसांख्यिकीय तथा आधारभूत संरचना संबंधी आंकड़ों का संकलन किया जाता है. यह दस्तावेज विकास योजनाओं के निर्माण, नीति निर्धारण और शोध कार्यों के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करता है.

डीसीएचबी ऐप संचालन का भी दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को डीसीएचबी ऐप के संचालन, आंकड़ों के संकलन, सत्यापन, ऑनलाइन प्रविष्टि, त्रुटि सुधार तथा डेटा अपलोड की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही डेटा की शुद्धता, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया.

25 जुलाई तक चलेगा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से 25 जुलाई तक संचालित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के चार्ज अधिकारी और क्षेत्रीय कर्मी भाग लेंगे.


विज्ञापन
राज कुमार रंजन

लेखक के बारे में

By राज कुमार रंजन

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन