दरभंगा: तेज आंधी में सड़क पर गिरा विशाल पेड़, कई घंटों तक जाम में फंसे रहे लोग

Updated:
विज्ञापन
Tree fell on Darbhanga Sakri road after storm

सड़क पर गिरे पेड़

दरभंगा-सकरी पुराना पथ पर तेज आंधी में बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे लंबा जाम लग गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

दरभंगा सदर से अशोक झा की रिपोर्ट

Darbhanga News: दरभंगा-सकरी पुराना पथ पर सारामोहनपुर गांव के पास गुरुवार को तेज आंधी-तूफान के दौरान एक बड़ा पेड़ टूटकर सड़क पर गिर पड़ा. घटना के बाद सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

अचानक पेड़ गिरने से मची अफरा-तफरी

स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवा के कारण विशाल पेड़ जड़ से टूटकर मुख्य सड़क पर आ गिरा. अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

सड़क जाम होने से बड़ी और छोटी गाड़ियों के साथ-साथ पैदल यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

घंटों बाद सामान्य हुआ यातायात

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. विभागीय कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर सड़क से हटाया.

करीब कई घंटे की मेहनत के बाद सड़क पूरी तरह साफ हो सकी, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ.

जर्जर पेड़ों की कटाई की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे मौजूद जर्जर और सूखे पेड़ों की समय रहते कटाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन