निर्धारित समय पर इ-केवाइसी पूरा नहीं करनेवालों पर होगी कार्रवाई

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Nov 2024 11:39 PM

विज्ञापन

प्रखंड सभागार में सोमवार को एसडीओ उमेश कुमार भारती की अध्यक्षता में डीलरों की बैठक हुई.

विज्ञापन

बिरौल. प्रखंड सभागार में सोमवार को एसडीओ उमेश कुमार भारती की अध्यक्षता में डीलरों की बैठक हुई. इसमें राशनकार्ड धारकों से संबंधित इ-केवाइसी प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की गयी. इस दौरान इ-केवाइसी कार्य धीमी गति से चलने की बात सामने आयी. एसडीओ ने डीलरों को इ-केवाइसी में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया. कहा कि इ-केवाइसी सरकार की प्राथमिकताओं में है. इसे समयबद्ध पूरा करना आवश्यक है. इसके तहत हर राशनकार्ड धारक का डिजिटल सत्यापन किया जाना है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अपात्र लाभार्थियों को रोकते हुए योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके. वहीं डीलरों ने भी अपनी समस्याएं रखी. इसमें इ-केवाइसी के दौरान तकनीकी दिक्कतें व उपकरणों की कमी प्रमुख रही. एसडीओ ने इन समस्याओं को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया. डीलरों को शीघ्र लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया. एसडीओ ने डीलरों से अपने स्तर पर जनता को जागरूक करने और इ-केवाइसी प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं करने वाले डीलरों पर कार्रवाई की जा सकती है. मौके पर बीडीओ प्रदीप कुमार झा, एमओ नेहा कुमारी समेत जन वितरण विक्रेता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन