भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में सुनी गई पीएम की 'मन की बात', किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

खुटवारा में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक के दौरान 'मन की बात' सुनते कार्यकर्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा किसान मोर्चा पश्चिमी जिला इकाई ने खुटवारा में बैठक आयोजित की. इस दौरान 'मन की बात' सुनने के साथ-साथ किसानों की समस्याओं और संगठन की मजबूती पर मंथन किया गया. 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण भी हुआ.

विज्ञापन

Darbhanga News: भाजपा किसान मोर्चा पश्चिमी जिला इकाई की ओर से रविवार को खुटवारा में बैठक आयोजित की गई. बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना. इसके बाद संगठन की मजबूती, किसानों की समस्याओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई.

विज्ञापन

टिफिन पर चर्चा में संगठन और किसानों के मुद्दों पर मंथन

मोर्चा के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 'टिफिन पर चर्चा' कार्यक्रम के माध्यम से संगठन विस्तार, किसानों की समस्याओं और भविष्य की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया.

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधरोपण

बैठक के दौरान 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया. साथ ही उपस्थित किसानों ने आधुनिक एवं आत्मनिर्भर बनाने वाली कृषि तकनीकों को अपनाने का संकल्प लिया.

सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण का संदेश

जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है.

बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मणिकांत मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, महामंत्री जितेंद्र महतो, उपाध्यक्ष राजकुमार भगत, मंत्री रत्नेश यादव, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला प्रवक्ता शत्रुघ्न यादव, नागेंद्र प्रसाद यादव, विनोद मंडल, पप्पू यादव, अनिल मिश्र, रौनक यादव, पंकज सिंह, दुर्गानंद यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन