Darbhanga News: प्रगति यात्रा के दौरान सीएम की घोषणा वाले कार्यों में लायी जायेगी तेजी

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:समाहरणालय में डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में तकनीकी प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. समाहरणालय में डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में तकनीकी प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में डीएम ने प्रगति यात्रा के दौरान सीएम द्वारा की गई घोषणाओं के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली. तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग बिरौल, बेनीपुर, दरभंगा 02, दरभंगा 01, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन दरभंगा 01, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन बेनीपुर 02, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, कार्य प्रमंडल दरभंगा, भवन निर्माण विभाग संरचना प्रमंडल दरभंगा, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड दरभंगा, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल दरभंगा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिक प्रमंडल दरभंगा, पश्चिमी कोसी नहर प्रमंडल केवटी, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम दरभंगा प्रमंडल, लघु सिंचाई प्रमंडल दरभंगा, नगर विकास बुडको दरभंगा, जिला स्वास्थ्य समिति दरभंगा, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड, जिला शिक्षा कार्यालय दरभंगा, पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल बेनीपुर तथा जिला कल्याण आदि विभागों की समीक्षा की गयी. कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग बेनीपुर ने बताया कि पीएमजीएसवाइ फेज 03 के तहत 11 योजना ली गई थी. इसमें 11 पर कार्य प्रारंभ हुआ. 06 योजना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जबकि शेष 05 योजनाओं में कार्य प्रगति पर है. डीएम ने लंबित योजनाओं को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया. कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन दरभंगा एवं बेनीपुर द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना में काफी लंबित मामला रहने को लेकर डीएम ने वेतन स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया. बैठक में सामुदायिक भवन, पंचायत सरकार भवन आदि बिंदुओं पर भी चर्चा की गई. बैठक में डीडीसी चित्रगुप्त कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला भू अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा निशांत कुमार एवं सभी संबंधित पदाधिकारी व अभियंता आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन