Darbhnaga : हायाघाट-थलवारा रेलखंड पर युवक का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
Darbhnaga : हायाघाट-थलवारा रेलखंड पर युवक का शव बरामद

रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

विज्ञापन

हायाघाट. हायाघाट-थलवारा रेलखंड पर शुक्रवार की सुबह बलहा गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. खबर फैलते ही शव को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी एपीएम पुलिस को दी. सूचना मिलते ही एपीएम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. इस संबंध में एपीएम थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रेन से गिरने से प्रतीत हो रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. शिनाख्त के लिए डीएमसीएच के शव गृह में 72 घंटे तक रखा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन