Darbhanga News: चार बच्चों के पिता टेंपो चालक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: चार बच्चों के पिता टेंपो चालक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

Darbhanga News:पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहादुरपुर. फेकला थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीया नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इसे लेकर नाबालिग के परिजन ने फेकला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार आरोपित टेंपो चालक जसीम उर्फ उमिया नद्दाफ है. वह चार बच्चों का पिता है. उसे दो पुत्र व दो पुत्रियां है. आवेदन में परिजन ने बताया है कि टेंपो चालक ने नाबालिग को जबरन वाहन में बैठाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना मंगलवार की शाम करीब सात बजे की बतायी है. बताया कि बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी. इसी दौरान 35 वर्षीय जसाम ने उसे जबरन टेंपो पर बैठा लिया. सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर वहीं छोड़ दिया. बच्ची किसी तरह घर पहुंची. घटना की जानकारी परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे. आरोपित की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन वह मौके से फरार हो चुका था. इस संबंध में फेकला थानाध्यक्ष वशिष्ठ कापरि ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. नाबालिग बच्ची काे मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेजा गया है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन