Darbhanga News: सूड़ी समाज ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से की मुलाकात
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 03 Aug 2025 9:40 PM
Darbhanga News:अखिल भारतीय सूड़ी संगठन के सह संयोजक सुनील गड़ाई ने रविवार को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद संजय झा से पटना में मुलाकात की.
Darbhanga News: दरभंगा. अखिल भारतीय सूड़ी संगठन के सह संयोजक सुनील गड़ाई ने रविवार को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद संजय झा से पटना में मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यगण भी उपस्थित थे. बतौर गड़ाई मौके पर सांसद संजय झा ने कहा कि सूड़ी समाज सदैव सर्वहारा समाज के हित में काम करता रहा है. पूर्ण विश्वास है कि समाज पूर्व की तरह जदयू एवं एनडीए के पक्ष में समर्थन देता रहेगा. इस समाज को अब राजनीति में सक्रिय होकर अपनी भूमिका मजबूत करनी चाहिए. सह संयोजक गड़ाई ने कहा कि सूड़ी समाज की राजनीतिक भागीदारी और अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने को लेकर हम सभी प्रयासरत हैं. शीघ्र ही एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर अपनी बात रखेंगे. प्रतिनिधिमंडल में समाज के जिलाध्यक्ष रामनाथ पंजियार, कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीपक पंजियार, महासचिव राजेश पूर्वे व उपाध्यक्ष जयकिशुन राउत उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










