Darbhanga : सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल नीति लागू करे राज्य सरकार

Edited by SATISH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बिहार स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में छात्र - छात्राओं ने कर्पूरी चौक से छात्र- युवा न्याय रैली निकाला.

विज्ञापन

मांगों के समर्थन में छात्रों ने निकाला मार्च

दरभंगा. बिहार स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में छात्र – छात्राओं ने कर्पूरी चौक से छात्र- युवा न्याय रैली निकाला. दिलीप कुमार ने बिहार की सभी सरकारी नौकरियों में 90 प्रतिशत डोमिसाइल लागू करने की मांग सरकार से की. कहा कि बिहार की सरकारी नौकरियों पर पहला हक बिहारी छात्रों का है. वोट दे बिहारी और नौकरी पाए बाहरी, यह अब नहीं चलेगा. कहा कि कुछ राज्यों में प्रत्यक्ष रूप से डोमिसाइल लागू है. इससे बिहार के अभ्यर्थियों का नुकसान हो रहा है. कुछ राज्यों में परीक्षा की प्रक्रिया और सिलेबस ऐसा बनाया गया है, जिससे उस राज्य से संबंधित प्रश्न अधिक पूछकर स्थानीय अभ्यर्थियों को फायदा पहुंचाया जाता है. कहा कि शिक्षक भर्ती एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा में 90 प्रतिशत डोमिसाइल लागू किया जाए. 10 प्रतिशत सीट खुला रखा जाए. आयोजन में खुशी, आरती, अनामिका, प्रियंका, अमृता, पुष्पा, रौशन, संतोष, ललिंदर, एस भारती, प्रदीप, अरविंद, रजनीश, आशुतोष, रवि, प्रीति, राजेश, पिन्टू, रुचिका आदि शामिल थे.

टीचर आइडी को लेकर मांगा प्रतिवेदन

दरभंगा. पीएम श्री योजना के अंतर्गत संविलियत विद्यालयों के शिक्षकों के लंबित एवं त्रूटिपूर्ण स्थानांतरण के संबंध में विभाग ने प्रतिवेदन तलब किया है. स्थापना डीपीओ अवधेश प्रसाद में कहा है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्र के आलोक में पीएम श्री योजना के अंतर्गत जिले के 25 विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक का संविलियन चयनित पीएम श्री विद्यालयों में किया गया है. इसके अनुसार सम्मिलित विद्यालयों के शिक्षकों का स्थानांतरण चयनित विद्यालय में किया गया है. परंतु, कुछ शिक्षकों से प्राप्त अभ्यावेदनों में यह तथ्य संज्ञान में आया है कि टीचर्स आइडी स्थानांतरण लंबित है. कुछ त्रुटि पूर्ण पदस्थापन की विसंगति भी है. इसके अतिरिक्त जिले के कुछ भूमिहीन विद्यालयों का संविलियन तथा बाद में कुछ का असंविलियन भी हुआ है. इन विद्यालयों में भी कुछ शिक्षक अथवा शिक्षकों का टीचर्स आइडी स्थानांतरण लंबित होने से संबंधित आवेदन मिले हैं. डीपीओ ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को ऐसे शिक्षक, जिनका टीचर्स आइडी अब तक स्थानांतरित नहीं हो पाया है तथा वैसे शिक्षक जिनका टीचर्स आइडी ट्रांसफर में किसी प्रकार की त्रुटि है, उनसे संबंधित प्रतिवेदन मांगा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन