Darbhanga News: टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की बालक व बालिका टीम घोषित

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की बालक व बालिका टीम घोषित

Darbhanga News:राजस्थान के दौसा में 14 से 17 अक्तूबर तक होनेवाले सब जूनियर राष्ट्रीय (अंडर-17) टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिहार के बालक एवं बालिकाओं की टीम की घोषणा कर दी गयी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. राजस्थान के दौसा में 14 से 17 अक्तूबर तक होनेवाले सब जूनियर राष्ट्रीय (अंडर-17) टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिहार के बालक एवं बालिकाओं की टीम की घोषणा कर दी गयी है. बिहार टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सचिव जावेद अनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत नौ सितंबर को दरभंगा के डाॅ नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर बिहार टीम का चयन हुआ था. भारतीय टेनिस बाल क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य हरिओम शंकर की देखरेख में प्रशिक्षण शिविर लगायी गयी. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त एवं टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत आयोजित है. बालकों का टीम में हैप्पी सिंह (कप्तान),अमन राज (उपकप्तान), वैभव विहान, रितुराज,सिद्धार्थ कुमार, दिव्यांशु राज -1,विशाल कुमार (विकेटकीपर), दिव्यांशु राज-2, ठाकुर सत्यम सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, धीरज कुमार, श्याम कुमार, मो. रिजवान, अक्षत कुमार परिहस्त, सुधांशु कुमार, धीरज पंडित, रितिक रौशन, मो. फरहान, अभिनव कुमार, चंद्र किशोर कुमार व अनज्ञा मान शामिल हैं. वहीं बालिकाओं की टीम में मुस्कान कुमारी (कप्तान), प्रियांशी कुमारी (उप कप्तान), कुमकुम कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, श्रेया कुमारी, अमृता कुमारी, आयुषी कुमारी, प्रिया कुमारी, आकांक्षा कुमारी, मुस्कान कुमारी, वर्षा कुमारी, आसिका कुमारी, श्वेता कुमारी, रश्मि कुमारी एवं पुतुल कुमारी शामिल हैं. विजय कुमार को टीम मैनेजर सह कोच बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन