दरभंगा: गंगेश्वरस्थान में शुरू हुआ श्रावणी मेला, शिवगंगा और शिवकूप के पास की जा रही साफ-सफाई

Updated:
विज्ञापन
गंगेश्वर स्थान में जलाभिषेक के लिए पहुंचे न्यास समिति के सदस्यगण  | Prabhat Khabar Network

गंगेश्वर स्थान में जलाभिषेक के लिए पहुंचे न्यास समिति के सदस्यगण | Prabhat Khabar Network

दरभंगा के प्रसिद्ध गंगेश्वरस्थान में श्रावणी मेले का शुभारंभ हो गया है. हजारों श्रद्धालु बाबा गंगेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर रहे हैं. पहली सोमवारी को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं.

विज्ञापन

श्रावणी मेला: दरभंगा जिले के रतनपुर स्थित प्रसिद्ध गंगेश्वरस्थान में गुरुवार से श्रावणी मेले की शुरुआत श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हो गई. मेले के पहले दिन सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा गंगेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. पूरे मंदिर परिसर में 'हर-हर महादेव' के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा.

विधि-विधान से हुई आरती

श्रावणी मेले की शुरुआत से पहले बाबा गंगेश्वरनाथ महादेव मंदिर में धार्मिक न्यास समिति की मौजूदगी में पंडा मनोज कुमार झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से बाबा की आरती कराई. आरती के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं.

न्यास समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर बाबा गंगेश्वरनाथ महादेव मंदिर धार्मिक न्यास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शिवनारायण ठाकुर, सचिव संजीव कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष सतीश ठाकुर, सदस्य शंभु कुमार ठाकुर, रामबाबू ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे. समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया.

पहली सोमवारी को लेकर तैयारी तेज

धार्मिक न्यास समिति ने बताया कि 3 अगस्त को पड़ने वाली श्रावण की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं. शिवगंगा और शिवकूप के आसपास साफ-सफाई कराई जा रही है. साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु आवाजाही के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की जा रही है.

श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान

मंदिर प्रशासन का कहना है कि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं. भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

यह भी पढे़ं: अगले महीने से पेपरलेस होगा जमीन रजिस्ट्रेशन, ई-स्टाम्प की नई व्यवस्था लागू


विज्ञापन
Keshavendra Pratap Thakur

लेखक के बारे में

By Keshavendra Pratap Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन