खाना खाकर रात में दुकान में सोने गया, सुबह फंदे से झूलता मिला शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jul 2024 10:34 PM
थाना क्षेत्र के खेतांसकलना गांव में 18 वर्षीय एक युवक ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
कुशेश्वरस्थान. थाना क्षेत्र के खेतांसकलना गांव में 18 वर्षीय एक युवक ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान खेतांस कलना निवासी योगेंद्र खां के पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में हुई. बताया जाता है कि आम दिन की तरह शनिवार की रात घर से खाना खा कर कलना चौक के पास अपनी किराना दुकान पर वह सोने चला गया. रविवार की सुबह जब देर तक दुकान नहीं खुली, तो लोगों ने उसके परिजन को सूचना दी. परिजन पहुंचे. आवाज लगायी, गेट खटखटाया, परंतु अंदर से कोई आवाज नहीं आयी. इस पर परिजनों को अनहोनी की आशंका होने लगी. स्थानीय लोगों की मदद से जेब गेट खोला तो अखिलेश का शव एस्बेस्टस में लगे लोहे की पाइप में रस्सी के फंदे से झूलता नजर आया. परिजनों ने इसकी खबर थानाध्यक्ष को दी. इस पर पुलिस बल के साथ पहुंचे पुलिस पदाधिकारी मिथलेश सहनी ने शव को नीचे उतार कर छानबीन की. परिजनों ने घर में किसी तरह का विवाद नहीं होने तथा अन्य दिनों की तरह खाना खाकर दुकान पर सोने आने की बात बतायी. परिजन शव को पोस्टमार्टम में देने के लिए तैयार नहीं हुए. इस पर पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










