प्राइवेट क्लीनिक कर्मी की संदेहास्पद स्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस
Updated at : 31 Mar 2024 12:22 AM (IST)
विज्ञापन

एक निजी क्लीनिक में काम करने वाले कर्मचारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी.
विज्ञापन
गौड़ाबौराम
. बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार-जलिया रोड में संचालित एक निजी क्लीनिक में काम करने वाले कर्मचारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही परिजन समेत काफी संख्या में गांव के लोग क्लिनिक पर इकट्ठा हो गए. घटना की सूचना 112 नंबर समेत बिरौल थाना को दी गयी. जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची. मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. बताया जाता है कि सुपौल बाजार के जलिया रोड में डॉ सोहराब के निजी क्लीनिक में कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के गोरा निवासी मो. अनवारूल के 25 वर्षीय पुत्र मो. नसीम गत दो साल से काम करता था. युवक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था. देर रात सोने के बाद सुबह करीब नौ बजे उसे जगाया गया तो वह मृत पाया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला तथा उसे संरक्षित कर अपने पास रख लिया. इसके बाद डॉक्टर व मृतक के परिजन ने आपसी समझौता कर लिया. पुलिस ने बताया कि फुटेज में कोई ऐसी संदेहास्पद बात नहीं दिखी. परिजनों ने शिकायत करने से मना कर दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




