पोस्ट ग्रेजुएट रिसर्च काउंसिल के बैठक सात सितंबर से
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Aug 2024 11:14 PM
सिनापसिस स्वीकृति के लिए पोस्ट ग्रेजुएट रिसर्च काउंसिल के बैठक की तिथि जारी कर दी है.
दरभंगा. लनामिवि ने पीएटी 2021 एवं 2022 के शोधार्थियों के सिनापसिस स्वीकृति के लिये पोस्ट ग्रेजुएट रिसर्च काउंसिल के बैठक की तिथि जारी कर दी है. कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में विषय विशेषज्ञों की बैठक सात से नौ सितंबर तक होगी. कुलसचिव डॉ अजय कुमार पंडित की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सात सितंबर को विज्ञान, वाणिज्य एवं शिक्षा संकाय से जुड़े विषयों के डिपार्टमेंटल रिसर्च काउंसिल द्वारा अनुशंसित शोध प्रारुप पर विचार किया जायेगा. आठ सितंबर को सामाजिक विज्ञान एवं नौ सितंबर को मानविकी संकाय से जुड़े विषयों के शोध प्रारुप पर विचार होगा. बैठक में संबंधित संकायाध्यक्ष, यूनिवर्सिटी प्रोफेसर, संकायवार नामित चार- चार विषय विशेषज्ञ के अलावा आमंत्रित सदस्यों में कुलसचिव डॉ अजय कुमार पंडित, पीजी भौतिकी विभाग के प्रो. अरुण कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा, उप परीक्षा नियंत्रक शोध डॉ सुरेश पासवान, पीजी दर्शनशास्त्र विभाग के डॉ राजीव कुमार एवं पीजी अर्थशास्त्र विभाग के डॉ प्रणतारति भंजन भाग लेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










