Darbhanga News: पोकलेन पलटा, दो दिनों से शहर का कचरा उठाव ठप

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:बीते दो दिनों से शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों की स्थिति नारकीय बनी हुई है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. बीते दो दिनों से शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों की स्थिति नारकीय बनी हुई है. बुधवार से साफ-सफाई कार्य ठप है. नगर कचरे के ढेर में गुम हो गया है. चारों ओर गंदगी फैली हुई है. सड़क व निर्धारित स्थल कचराें से पटा हुआ हुआ है. कूड़ा का उठाव नहीं हो सका है. गली-मोहल्लाें से थोड़ा-बहुत कचरा संग्रह हुआ भी है, तो डंपिंग प्वाइंट पर जमा कर उसे छोड़ दिया गया है. जगह-जगह जमा कचरे के ढेर से दुर्गंध उठने लगे हैं. मुख्य सड़क व चौक-चौराहों पर बिखरी गंदगी के बीच आमजन को आवागमन करना पड़ रहा है. इसका कारण सारामोहनपुर स्थित किराए के डंपिंग ग्राउंड पर कचरा डंप किये जाने का कार्य का ठप पड़ा जाना है. बुधवार की सुबह को कचरे के पहाड़ को ठीक करने के लिए लगाया गया पोकलेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. संतुलन बिगड़ने के कारण पोकलेन पलट गया. कचरा ढाेने वाले ट्रैक्टर के पीछे का ढाला इसकी चपेट आने से क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि इस दौरान कोई मानवीय नुकसान नहीं हुआ. सूचना मिलने पर पलटे पोकलेन को सीधा करने के लिए दो जेसीबी निगम ने भेजा था, लेकिन उठाने में पूरे दिन का वक्त लग गया. इस दौरान ट्रैक्टरों व टिपरों पर जमा कचरे को नगर निगम व गोदाम में पार्क करना पड़ा. गुरुवार के दिन पोकलेन का मरम्मति नहीं हो पाने और जेसीबी से कूड़ा का ढेर हटाने में लगते समय के कारण ग्राउंड पर कचरा डंप नहीं हो सका. इसी का नतीजा है कि कचरा का उठाव नहीं हुआ. शहर के कुछ भागों से कचरा का उठाव जैसे-तैसे कर तारालाही में इधर-उधर डंप किए जाने की बात कही जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन