Darbhanga : मिथिला की सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 18 Apr 2025 9:52 PM

विज्ञापन

ऑनलाइन संगोष्ठी संयोजक प्रो. नवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

Darbhanga : दरभंगा. विश्व धरोहर दिवस पर इंटेक दरभंगा चैप्टर की ओर से ऑनलाइन संगोष्ठी संयोजक प्रो. नवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. प्रो. अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष विश्व धरोहर दिवस का थीम ””””””””आपदा और संघर्ष प्रतिरोधी विरासत है. इसे पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है. उन्होंने बिहार की विभिन्न धरोहरों का उल्लेख करते हुए उनके संरक्षण पर बल दिया. कहा कि संग्रहालयों की दीवारों के हर पत्थर और इमारत पर इतिहास बोलता है. इसे सहेजा एवं संरक्षित किया जाय. प्रो. अग्रवाल ने कहा कि मिथिला की सांस्कृतिक विरासत न केवल हमारी स्थानीय पहचान है, बल्कि राष्ट्रीय गौरव का विषय भी है. इसके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है. कहा कि विरासत पीढ़ी दर पीढ़ी को जोड़ने का काम करती है. 50 वर्ष से अधिक पुराने वृक्षों को भी विरासत का दर्जा- डॉ विद्यानाथ डॉ विद्यानाथ झा ने कहा कि विश्व धरोहर दिवस केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि यह वर्तमान की जिम्मेदारी और भविष्य की नींव भी है. कहा कि कई विशिष्ट पौधों और प्राकृतिक जल स्रोतों जैसे धरोहरों पर अक्सर हमारा ध्यान नहीं जाता है. 50 वर्ष से अधिक पुराने वृक्षों को भी विरासत का दर्जा प्राप्त है. उनके संरक्षण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. ऐसी विरासत को संजोया जाना चाहिए. उन्होंने छठ पूजा को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की मांग की. जितेंद्र नायक ने लगभग सौ साल पुराने एक संरक्षित रेलवे स्टेशन का अनुभव साझा किया. डॉ केके साहू ने कहा कि धरोहरों का संरक्षण केवल संरचनाओं की रक्षा करना नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखना है. चलाया जायेगा धरोहर जागरूकता अभियान संगोष्ठी में निर्णय लिया गया कि इंटेक दरभंगा चैप्टर विद्यालयों एवं कालेजों के सहयोग से धरोहर जागरूकता अभियान चलाएगा. अभियान के तहत धरोहर स्थलों का भ्रमण, पोस्टर प्रतियोगिता और स्थानीय धरोहरों की पहचान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व प्रधानाचार्य डॉ श्याम नंदन ने भी विचार रखा. धन्यवाद ज्ञापन साधना शर्मा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन