तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत, पिता घायल

Author Kumar raushan|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

पोस्टमार्टम परिसर में मौजूद मृतक का बड़ा भाई एवं अन्य परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया. इस हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर तारालाही चौक के समीप तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए. हादसा सोमवार रात करीब आठ बजे हुआ.

विज्ञापन

काम खत्म कर पिता के साथ लौट रहा था घर

मृतक की पहचान विशनपुर थाना क्षेत्र के डीहलाही गांव निवासी राम उदगार महतो के 23 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार अभिषेक राजमिस्त्री का काम करता था. सोमवार को वह काम समाप्त कर पिता के साथ बाइक से घर लौट रहा था.

हाइवा की टक्कर के बाद ठेले से टकराई बाइक

परिजनों ने बताया कि तारालाही चौक के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ट्यूबवेल के पाइप लदे एक ठेले से जा टकराई. हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठे उसके पिता को मामूली चोटें आईं.

डीएमसीएच में नहीं बच सकी जान

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया. बेंता थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अभिषेक अविवाहित था और राजमिस्त्री का काम कर परिवार के भरण-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था. वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था. उसकी असमय मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन