कविकोकिल विद्यापति की मूर्त्ति तोड़ी, मामले में केस दर्ज
जाले स्थित कवि विद्यापति की क्षतिग्रस्त प्रतिमा | सोर्स- सोशल मीडिया
दरभंगा के जाले में कविकोकिल विद्यापति की प्रतिमा तोड़े जाने से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है.
दरभंगा विद्यापति मूर्ति मामला: जाले प्रखंड के मुरैठा गांव स्थित विद्यापति चौक पर स्थापित कविकोकिल विद्यापति की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. ग्रामीण रतीश चन्द्र झा के आवेदन पर पुलिस ने कांड संख्या 726/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आवेदन के अनुसार, 15 सितंबर की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने चौक पर लगी विद्यापति की प्रतिमा को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया.
16 सितंबर को मिली घटना की जानकारी
आवेदन के मुताबिक, 16 सितंबर को स्थानीय लोगों को प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी मिली. घटना की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया.
इसके बाद ग्रामीण रतीश चन्द्र झा ने थाने में आवेदन देकर घटना की जांच कराने और प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.
दोषी की पहचान और कार्रवाई की मांग
आवेदक ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने का अनुरोध किया है. साथ ही भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की गयी है.
पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है.
एएसआई राजीव कुमार करेंगे जांच
पुलिस ने मामले की जांच की जिम्मेदारी एएसआई राजीव कुमार को सौंपी है. जांच के दौरान घटना के कारणों और प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा. पुलिस के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें:
अब आपके इलाके का हाईवे ऐसा बनेगा, ट्रैफिक के हिसाब से होगी चौड़ाई
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए