मिथिला विवि की नवनियुक्त पीआरओ डॉ बिंदु ने ग्रहण किया प्रभार

Updated:
विज्ञापन
मिथिला विवि की नवनियुक्त पीआरओ डॉ बिंदु ने ग्रहण किया प्रभार

लनामिवि की मीडिया प्रभारी सह जन संपर्क पदाधिकारी डॉ बिंदु चौहान ने शुक्रवार को मीडिया सेल के समन्वयक प्रो. हरे कृष्ण सिंह के समक्ष कामकाज संभाल लिया.

विज्ञापन

दरभंगा. लनामिवि की मीडिया प्रभारी सह जन संपर्क पदाधिकारी डॉ बिंदु चौहान ने शुक्रवार को मीडिया सेल के समन्वयक प्रो. हरे कृष्ण सिंह के समक्ष कामकाज संभाल लिया. निवर्तमान मीडिया प्रभारी डॉ विकास कुमार ने उन्हें प्रभार सौंपते हुए आशा व्यक्त किया कि वे विश्वविद्यालय की उपलब्धियों से सामान्यजन को अवगत कराते हुए शिक्षकों एवं छात्रों को बुनियादी जानकारी देने का त्वरित प्रयास करेंगी. मीडिया सेल के समन्वयक प्रो. हरे कृष्ण सिंह ने कहा कि सामान्य जन के साथ मीडिया के बन्धुओं से विश्वविद्यालय प्रशासन के सम्बंध और भी बेहतर होंगे. समय पर सारी जानकारी साझा की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन