दरभंगा में बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी, अब 15 अगस्त तक करें आवेदन

दरभंगा में बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी, अब 15 अगस्त तक करें आवेदन
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। छात्र आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
Child Science Congress: दरभंगा जिले के विद्यार्थियों और विद्यालयों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC) - 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब इच्छुक प्रतिभागी 15 अगस्त 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे.
डीईओ विद्यानंद ठाकुर ने दिए सख्त निर्देश
जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) विद्यानंद ठाकुर ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और विद्यालय प्रभारियों को निर्देश जारी किया है. उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय अपने अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का समय पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें. रजिस्ट्रेशन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा.
प्रोजेक्ट और लॉग बुक तैयार करने का आदेश
- समय सीमा में रजिस्ट्रेशन: जिन स्कूलों ने अब तक छात्रों का पंजीकरण नहीं कराया है, वे 15 अगस्त तक अनिवार्य रूप से प्रक्रिया पूरी करें.
- प्रोजेक्ट गाइडलाइंस: विद्यार्थियों की परियोजनाओं (Project) और लॉग बुक को तय दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार कराने का निर्देश दिया गया है.
- नियमित निगरानी: जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी बीईओ को इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने और शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने को कहा है.
ये भी पढ़ें: पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, 'बोलबम' के जयकारों से गूंजा जाले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










