नगर निगम सफाईकर्मियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, बाजार से लेकर मोहल्लों तक फैली गंदगी

Updated:
विज्ञापन

फोटो.  4परिचय. नाका पांच के समीप लगा कचरे का ढेर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा में नगर निगम कर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी है। शहर में कचरे के ढेर और दुर्गंध से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन

दरभंगा नगर निगम: दरभंगा नगर निगम के संविदा और दैनिक कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को चौथे दिन भी जारी रही. तीन सूत्री मांगों को लेकर महासंघ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आंदोलन कर रहे कर्मियों ने साप्ताहिक अवकाश के बावजूद नगर निगम परिसर में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. हड़ताल का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है. जगह-जगह कचरे के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

चौथे दिन भी नहीं उठा कचरा

हड़ताल के कारण शहर में चार दिनों से नियमित सफाई नहीं हो सकी है. रविवार को साप्ताहिक बाजार होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई. सड़क, फुटपाथ और गली-मोहल्लों में कचरे के ढेर लगे रहे, जिसके बीच से लोगों को गुजरना पड़ा. कई स्थानों पर सड़ांध फैलने से वातावरण दूषित हो गया है.

कचरे के ढेर बने आवारा पशुओं का ठिकाना

सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण शहर में जमा कचरे के ढेर अब आवारा पशुओं और कुत्तों का ठिकाना बन गए हैं. इससे राहगीरों के साथ-साथ दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है. बाजारों में कई दुकानदारों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए अपने स्तर पर सफाई करानी शुरू कर दी है.

निगम परिसर में भी बिगड़े हालात

हड़ताल का असर नगर निगम कार्यालय परिसर में भी देखने को मिल रहा है. नाला ओवरफ्लो होने से कई जगह गंदा पानी फैल गया है, जबकि कार्यालय परिसर में भी कचरा जमा हो गया है. इससे कर्मचारियों और आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

तीन सूत्री मांगों पर अड़े कर्मचारी

आंदोलनरत कर्मियों का कहना है कि वे सेवा नियमित करने, ठेका प्रथा समाप्त करने और समान काम के लिए समान वेतन की मांग पर अडिग हैं. उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी.

यह भी पढे़ं: वार्ड 29 में गाय की मौत के बाद ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन