वार्ड 29 में गाय की मौत के बाद ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन

छिड़काव करते डॉ मुन्ना खान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा के नगर निगम के वार्ड संख्या 29 में एक गाय की मौत के बाद संक्रमण की आशंका को देखते हुए कांग्रेस नेता मुन्ना खान ने ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया. उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए.

विज्ञापन

Darbhanga News: नगर निगम के वार्ड संख्या 29 में एक गाय की मौत की सूचना मिलने पर पूर्व पार्षद सह कांग्रेस नेता मुन्ना खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. संक्रमण की आशंका को देखते हुए उन्होंने क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया.

विज्ञापन

सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल

मुन्ना खान ने कहा कि नगर निगम के कई वार्डों में सफाई व्यवस्था बदहाल है. जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और मृत पशु पड़े रहने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है.

उन्होंने इस दौरान कथित गौ-रक्षकों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे मामलों में जिम्मेदारी के साथ आगे आना चाहिए.

हड़ताल को बताया बड़ी वजह

पूर्व पार्षद ने कहा कि सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की स्वच्छता व्यवस्था और अधिक प्रभावित हुई है. उन्होंने सरकार से सफाई कर्मियों की मांगों पर सकारात्मक पहल कर जल्द हड़ताल समाप्त कराने और नगर की सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की.

यह भी पढ़ें: तारलाही में नि:शुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन