मोतीपुर में लगी आग में घर राख, नकदी सहित सभी सामान खाक

Updated:
विज्ञापन
मोतीपुर में लगी आग में घर राख, नकदी सहित सभी सामान खाक

अंचल क्षेत्र के मोतीपुर गांव में सोमवार को दिन के करीब 11 बजे खाना बनाने के क्रम में फुले महतो घर में आग लग गयी

विज्ञापन

अलीनगर. अंचल क्षेत्र के मोतीपुर गांव में सोमवार को दिन के करीब 11 बजे खाना बनाने के क्रम में फुले महतो घर में आग लग गयी. इसमें फूस व एस्बेस्टस का घर जल कर राख हो गया. ग्रामीणों ने अगल-बगल के चपकालों से पानी डाल आग पर काबू पायी. इससे आसपास के कई मकान आग की चपेट में आने से बच गए. हालांकि इस घटना में पीड़ित परिवार के घर का अनाज, फर्नीचर, कपड़े सहित अन्य घरेलू सामानों के साथ नकद छह हजार रुपए स्वाहा हो गये. अंचलाधिकारी कुमार शिवम ने बताया कि घटना की सूचना पर अंचल प्रशासन की ओर से पीड़ित को एक पॉलिथीन दिया गया है. आपदा प्रबंधन मद से अनुदान मद के 12 हजार रुपए का चेक भी दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन