दरभंगा: नदी में समा रहे किसानों के खेत, विधायक ने लिया कटाव प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

Updated:
विज्ञापन

किरतपुर प्रखंड के कोशी नदी का निरीक्षण करते गौड़ा बौराम भाजपा विधायक सुजीत कुमार

दरभंगा के किरतपुर प्रखंड में कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज कटाव ने ग्रामीणों के बीच भय पैदा कर दिया है. भाजपा विधायक सुजीत कुमार ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया और बाढ़ से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विज्ञापन

Kosi river: दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल अंतर्गत किरतपुर प्रखंड में कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज कटाव से ग्रामीणों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गौड़ाबौराम के भाजपा विधायक सुजीत कुमार ने मंगलवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. उन्होंने जल संसाधन विभाग और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर जमीनी हालात का जायजा लिया और बाढ़ व कटाव से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

प्रभावित गांवों का दौरा, ग्रामीणों का छलका दर्द

निरीक्षण के दौरान विधायक सबसे पहले उन संवेदनशील गांवों में पहुंचे, जहां नदी के तेज उफान से तटबंधों और कृषि योग्य जमीनों पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों में पानी के अत्यधिक दबाव के कारण कई स्थानों पर कटाव काफी तेज हो गया है. देखते ही देखते किसानों के उपजाऊ खेत कटकर कोसी की धारा में समा रहे हैं, जिससे लोग बेहद भयभीत हैं.

युद्धस्तर पर कटावरोधक कार्य और राहत व्यवस्था के निर्देश

स्थिति को देखते हुए विधायक सुजीत कुमार ने जल संसाधन विभाग और अंचल प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बोल्डर पिचिंग और जियो बैग डालकर तटबंधों को सुरक्षित करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि कटाव रोकने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया जाए. इसके साथ ही संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में नावों, राहत सामग्री और मेडिकल टीमों की व्यवस्था पहले से दुरुस्त रखने की हिदायत दी.

'जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता'

विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी तरह उनके साथ है. जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाकर हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है. निरीक्षण के समय स्थानीय मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे


विज्ञापन
शंकर कुमार सहनी

लेखक के बारे में

By शंकर कुमार सहनी

शंकर कुमार सहनी 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. लोकल टेलीविजन चैनल से लेकर राष्ट्रीय समाचार पत्रों तक में कार्य कर चुके शंकर राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन