बारिश बनी किसानों के लिए वरदान, अब नहीं चलानी पड़ेगी बोरिंग

विज्ञापन

धान की खेतों में लगी वारिस का पानी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा में लगातार कई दिनों से बारिश न होने से परेशान किसानों और उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों के लिए सोमवार और मंगलवार की बारिश किसी वरदान से कम नहीं रही. रुक-रुक कर हुई इस बारिश ने न केवल मौसम को सुहाना बनाया, बल्कि धान, मक्का और सब्जी की फसलों को भी जीवनदान दिया है. किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है.

विज्ञापन

दरभंगा वेदर: लगातार कई दिनों तक बारिश नहीं होने से परेशान किसानों और उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों के लिए सोमवार और मंगलवार की बारिश राहत लेकर आई. दरभंगा जिले के बहादुरपुर समेत विभिन्न प्रखंडों में रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया. तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने भीषण गर्मी और उमस से राहत महसूस की. वहीं सूख रहे खेतों में नमी लौटने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं.

विज्ञापन

इन फसलों को मिला जीवनदान

पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में दरारें पड़ने लगी थीं और धान की फसल मुरझाने लगी थी. श्रावण की पहली सोमवारी की शाम से शुरू हुई बूंदाबांदी मंगलवार को भी जारी रही. इससे खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची और धान, मक्का व सब्जी की फसलों को नई ऊर्जा मिली. किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश खरीफ फसलों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

लोगों ने ली ठंडी हवा का आनंद

बारिश शुरू होते ही मौसम पूरी तरह बदल गया. बच्चे सड़कों पर बारिश का आनंद लेते नजर आए, जबकि चाय की दुकानों और गुमटियों पर लोगों की भीड़ लग गई. घरों में पंखे और कूलर बंद हो गए तथा लोग खिड़की-दरवाजे खोलकर ठंडी हवा का आनंद लेते दिखे. हालांकि जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि कई प्रखंडों में अच्छी बारिश दर्ज की गई.

किसानों ने कहा- अब नहीं चलानी पड़ेगी बोरिंग

किसान रामवृक्ष माझी, संजीत दास, अतुल सिंह, नागेंद्र यादव, राधेश्याम यादव और जंगी यादव ने बताया कि वे पिछले 15 दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे थे. खेत लगातार सूख रहे थे और धान की फसल बचाना मुश्किल हो रहा था. उनका कहना है कि अब फिलहाल सिंचाई के लिए बोरिंग चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे लागत भी कम होगी. किसानों ने उम्मीद जताई कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह रुक-रुक कर बारिश होती रही तो इस बार अच्छी पैदावार होगी.

अगले दो-तीन दिन और बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. वहीं प्रशासन ने निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं. फिलहाल दो दिनों की बारिश ने किसानों और आम लोगों दोनों को बड़ी राहत दी है.

यह भी पढ़ें: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर दरभंगा में आतिशबाजी, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन