Darbhanga News: बिहार बोर्ड की मैट्रिक व इंटर की सेंटअप परीक्षा 19 से

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:बिहार बोर्ड की मैट्रिक व इंटर की सेंट अप परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. बिहार बोर्ड की मैट्रिक व इंटर की सेंट अप परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी. इस परीक्षा में 2026 के बिहार बोर्ड के मैट्रिक एवं इंटर के वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले जिले के करीब 75 छात्र छात्राएं के शामिल होने की संभावना है. मैट्रिक के सेंट सैद्धांतिक विषय की परीक्षा 19 से 22 नवंबर तक दो पालियों में आयोजित किए जाएंगे. वही इंटरमीडिएट कि सेंट अप परीक्षा 19 से 26 नवंबर तक संचालित किया जाएगा. बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए इस परीक्षा में उपस्थिति एवं पास होना अनिवार्य है. वही मैट्रिक परीक्षा के पूर्ववर्ती, कंपार्टमेंटल, एकल विषय अंग्रेजी एवं समुन्नत कोटि के विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे. परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है. बोर्ड द्वारा आपूर्ति किए गए प्रश्न पत्र एवं गोपनीय सामग्री का वितरण विद्यालयों को 17 नवंबर से किया जाएगा. इसके लिए डीइओ केएन सदा ने प्रखंडवार कर्मियों को जिम्मेवारी निर्धारित कर दी है. इंटरमीडिएट सेंट अप परीक्षा में शुरुआती 15 मिनट का समय कूल ऑफ रहेगा. विद्यार्थी को प्रश्न पत्र पढ़ने एवं समझने का समय दिया जाएगा.

मैट्रिक सेंट अप परीक्षा का कार्यक्रम

दिनांक पहली पाली दूसरी पाली19/11/25 मातृभाषा द्वितीय भारतीय भाषा20/11/25 विज्ञान/ संगीत सामाजिक विज्ञान21/11/25 गणित/ गृह विज्ञान अंग्रेजी22/11/25 ऐच्छिक विषय ऐच्छिक विषय

इंटर का सेंट अप परीक्षा

दिनांक पहली पाली दूसरी पाली19/11/25 भौतिकी/ फिलासफी केमिस्ट्री/ पॉलिटिकल- एंटरप्रेन्योरशिप साइंस/अकाउंटेंसी

20/11/25 गणित जीव विज्ञान/भूगोल

21/11/25 अंग्रेजी हिंदी22/11/25 कंप्यूटर साइंस हिंदी24/11/25 एग्रीकल्चर/ अर्थशास्त्र साइकोलॉजी25/11/25 सोशियोलॉजी म्यूजिक26/11/25 हिस्ट्री होम साइंस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन