LNMU Exam: इंटर्नल परीक्षा के अंक 20 अगस्त तक होंगे अपलोड, कॉलेजों को मिला निर्देश

Updated:
विज्ञापन

LNMU

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने यूजी छठे सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा को लेकर कॉलेजों को जिम्मेदारी सौंपी है. आंतरिक परीक्षा के अंक 20 अगस्त तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

LNMU Exam: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने स्नातक छठे सेमेस्टर (सत्र 2023-27) की आंतरिक परीक्षा को लेकर सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों को जरूरी निर्देश जारी किया है. विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को पाठ्यचर्या के अनुसार सभी विषयों की आंतरिक परीक्षा आयोजित कराने के लिए अधिकृत किया है.

20 अगस्त तक अपलोड करने होंगे अंक

विश्वविद्यालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि आंतरिक परीक्षा में विद्यार्थियों को प्राप्त अंकों को ऑनलाइन माध्यम से विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड करना होगा. कॉलेजों को यह प्रक्रिया 20 अगस्त तक हर हाल में पूरी करने का निर्देश दिया गया है.

इसके साथ ही आंतरिक परीक्षा के अंकों की दो प्रतियां विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा करनी होंगी. वहीं, एक प्रति कॉलेज कार्यालय में सुरक्षित रखने को कहा गया है.

मेजर और माइनर विषयों की क्रेडिट विवरणी भी जारी

विश्वविद्यालय ने जारी पत्र के साथ स्नातक छठे सेमेस्टर के मेजर एवं माइनर विषयों की क्रेडिट विवरणी भी भेजी है. कॉलेजों को इसी के अनुरूप आंतरिक परीक्षा की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है.

विश्वविद्यालय के निर्देश के बाद अब संबंधित कॉलेजों में छठे सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा और अंकों के संधारण की प्रक्रिया को समय पर पूरा करने की तैयारी शुरू हो गयी है. कॉलेज प्रशासन को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूरे करने होंगे.

यह भी पढ़ें:

ध्वजारोहण के कुछ घंटे बाद स्कूल से गायब मिला तिरंगा, ध्वज स्तंभ भी टूटा; जांच शुरू


विज्ञापन
Pravin Kumar Chou

लेखक के बारे में

By Pravin Kumar Chou

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन