Darbhanga News: जरिसों से घर से छह लाख से अधिक के आभूषण की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: जरिसों से घर से छह लाख से अधिक के आभूषण की चोरी

Darbhanga News:विजय झा के घर से चोरों ने छह लाख से अधिक के आभूषण, तीन मोबाइल समेत दो हजार नकद की चोरी कर ली.

विज्ञापन

Darbhanga News: बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के जरिसों गांव में रविवार की रात विजय झा के घर से चोरों ने छह लाख से अधिक के आभूषण, तीन मोबाइल समेत दो हजार नकद की चोरी कर ली. इस मामले में पीड़ित झा ने बहेड़ा थाना में आवेदन दिया है. बताया है कि अज्ञात चोरों ने घर से तीन मोबाइल, दो लाख मूल्य के दो जोड़ी सोने की टाॅप्स, सोने का नाक का छक, एक मंगटीका, तीन चेन समेत दो हजार नकद चुरा लिये. इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने बताया कि आवेदन मिला है. प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन