Darbhanga News: मतदान के प्रति लोगों को जागरूक कर रहीं जीविका दीदियां

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 21 Oct 2025 10:35 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:विधानसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदाताओं की सहभागिता को लेकर जीविका दीदियां विभिन्न तरीके से मतदाता जागरूकता अभियान चला रही है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. विधानसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदाताओं की सहभागिता को लेकर जीविका दीदियां विभिन्न तरीके से मतदाता जागरूकता अभियान चला रही है. सभी 18 प्रखंडों में जीविका दीदियां घर-घर जाकर लोगों को मतदान के महत्व से अवगत करा रही है, ताकि हर मतदाता वोट कर सके. डीपीएम डॉ ऋचा गार्गी ने मंगलवार को बहादुरपुर प्रखंड में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा ली. महिलाओं का को लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित की. डीपीएम ने कहा कि जीविका दीदियां आज लोकतंत्र की सच्चा प्रहरी बन चुकी है. उनकी निष्ठा और जनसेवा की भावना से गांव-गांव में लोकतांत्रिक चेतना फैल रही है. मतदान के दिन उनकी भागीदारी निश्चित रूप से मतदान प्रतिशत को बढ़ाएगी. इस दौरान मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. दीदियों ने लोकगीत, पोस्टर, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता आदि के माध्यम से मतदान के महत्व के प्रति लोगों का ध्यान खींची.जीविका दीदियों ने शपथ ली कि वे स्वयं मतदान करेंगी और अपने परिवार, पड़ोस तथा समुदाय की हर महिला को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन